BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 8:22 pm
BIG NEWS : विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत इनरव्हील क्लब ने जिला चिकित्सालय में वितरित किए पौष्टिक आहार, माताओं को नवजात बच्चों को स्तनपान कराने हेतु किया प्रेरित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। आज इनरव्हील क्लब नीमच द्वारा जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड में नवजात शिशुओं को जन्म देने वाली महिलाओं को पौष्टिक आहार, ड्राई फ्रूट्स और फल वितरण किया गया। अवसर था स्तनपान सप्ताह का। बताते चलें कि 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में इनरव्हील क्लब की सदस्याओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर नवजात शिशुओं की माताओं को बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने की दृष्टि से पौष्टिक आहार का वितरण किया। 
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रज़िया अहमद ने इस दौरान नवजात शिशु को अपनी गोद में लेकर दुलार किया। साथ ही जिला चिकित्सालय में भर्ती माताओं को नवजात बच्चों को स्तनपान कराने हेतु प्रेरित किया। रज़िया अहमद ने बताया कि मां के दूध से बच्चे स्वस्थ रहते हैं। साथ ही माताओं का भी स्तन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव होता है। इनरव्हील क्लब द्वारा आज 44 माताओं को पौष्टिक आहार, ड्राई फ्रूट और फल वितरित किए गए। 
इस दौरान रज़िया अहमद, अमरजीत छाबड़ा, हिमांगिनी त्रिवेदी, मंजुला शर्मा, कुसुम कदम, उषा खंडेलवाल, कांता अजमेरा, सिम्मी सलूजा, सरिता पाटीदार और इनरव्हील की सदस्याएं मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE