BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 11:11 am
BIG NEWS : बाराखेड़ा में नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामवासियो ने सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टावर कम्पनियों के मुख्यालय पर मोबाइल टावर लगाने को लेकर दिया आवेदन, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

जावरा। हम एक ओर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल मना रहे हैं भारत वर्ष आजाद हुआ 75 वर्ष होने के पश्चात भी कई गांव अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जावरा शहर से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बाराखेड़ा बरसों से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा है, जिसके कारण ग्रामवासी अपने परिचितों से ठीक तरह से मोबाइल पर बात भी नहीं कर सकते हैं। यहां तक कि शासकीय कार्य करने में भी नेटवर्क प्रोब्लम को लेकर बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्राम बाराखेड़ा में किसी भी कंपनी का मोबाइल टावर नहीं होने के कारण व ग्राम चारों और पहाड़ियों से घिरा होने के कारण अन्य स्थानों के मोबाइल टावर कि रेंज यहां तक आसानी से उपलब्ध नहीं होती हैं। इस कारण नेटवर्क की समस्या से गांव वासी लंबे समय से ग्रसित है। 
ग्राम बाराखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि कु धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बाराखेड़ा के नागरिकों द्वारा बाराखेड़ा की मुख्य समस्या टॉवर लगवाने के लिए बीएसएनएल  अधिकारी जावरा, जियो कंपनी जावरा, एयरटेल कम्पनी, जावरा मुख्यालय पर आवेदन देकर बाराखेड़ा में इन कम्पनियों से शीघ्र मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए संबंधित अधिकारी को अवगत कराते हुए निवेदन किया है। 
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह बाराखेड़ा, पंच किशोर सिंह गोड, पंच अशोक राठोड़, अमजद पठान, विक्रम सिंह गोड, और चंदर सिंह आदि उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE