देवास। शहर के स्कूलों में पहले तिलक को लेकर हंगामा हुआ था, अब राम मंदिर को लेकर स्कूल के शिक्षक ने बच्चों को चर्च जाने के लिए कहा जिस पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा कर दिया। कुछ देर के बाद मामला थमा ही था कि स्कूल में बच्चे जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे। इसी बीच एक महिला शिक्षिका ने बच्चे को थप्पड़ मारते हुए कहा कि जय श्री राम के नारे नहीं लगाना है। उस दौरान संस्था राम राम के कार्यकर्ता पुनरू स्कूल में आए और फिर हंगामा हो गया। इस मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल ने दोनों शिक्षकों को स्कूल से निकाल दिया। हंगामे की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हिंदू संगठन व स्कूली बच्चों, स्कूल की संचालिका ने दोनों शिक्षकों विरुद्ध औद्योगिक थाने में आवेदन दिया है। आपको बता दें की शहर के कुछ स्कूलों में पिछले कुछ दिनों से हिंदू धर्म के बारे में टिप्पणी के मामले आ रहे हैं। गत दिनों होली ट्रिनिटी स्कूल में तिलक को लेकर हंगामा हो गया था।वही अब मिश्रीलाल नगर स्थित किंग जार्ज स्कूल में हंगामा हो गया। बताया गया है कि राम मंदिर को लेकर स्कूल के एक शिक्षक ने टिप्पणी की थी। जिसको लेकर संस्था राम राम के पदाधिकारी स्कूल में पहुंचे और जमकर हंगामा कर दिया। मामले को लेकर स्कूल संचालिका अलका कनौजिया से संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा कर उन्हें अवगत कराया कि स्कूल के शिक्षक सुधांशु गेहलोत, रेखा सोनी दोनों कक्षा 9 वीं के बच्चों को धर्म विरोधी शिक्षा दे रहे हैं। इसी बात को लेकर सुधांशु गेहलोत से चर्चा करना चाही लेकिन वह स्कूल नहीं आए जिस पर प्रिंसिपल ने उनसे फोन पर चर्चा कर उन्हें ओर शिक्षिका रेखा सोनी स्कूल से निलंबित कर दिया गया।हंगामे की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि किंग जार्ज स्कूल में हिंदू संगठन के लोग पहुंचे थे कक्षा 9 वीं के बच्चों से अर्नगल बात धार्मिक विषयों को लेकर शिक्षकों ने की थी। इस बात से छात्र परेशान थे, उन्होनें यह बात बच्चों ने परिजनों और परिचितों को बताई थी। इस मामले को लेकर कोई अपराध पाया जाएगा तो निश्चित रुप से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी आवेदन आया है जिसको लेकर जांच की जा रही है।