गरोठ। क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर के दान पात्रों को मंदिर समिति अध्यक्ष एसडीएम गरोठ रविंद्र परमार के आदेशनुसार मंदिर समिति, नायब तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा की उपस्थिति मे प्रभारी ग्राम पटवारी फूलचन्द जजावरा द्वारा खोले गए।
अधिक जानकारी देते हुए मंदिर लेखपाल नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 05 अगस्त 2023 को गणना कार्य प्रारंभ किया गया। गणना प्रातः काल 11 बजे से देर शाम तक चली। प्रथम दिन की गणना में 29,54,900 रही थी। दूसरे दिन 18,42,800 रुपये की गणना की गई एवं तीसरे दिन दिनांक 9,28,500 रुपये की गणना की गई। दिनाँक 04 अगस्त 2023 को मंदिर की दान पेटी से 22,71,400 रुपये की गणना की गई। दिनाँक 05 अगस्त 23 को मंदिर की दान पेटी से 40,61,400 रुपये की गणना की गई साथ ही अन्नक्षेत्र की दान पेटी की भी गणना की गई जिससे 37,000 रुपये प्राप्त हुए।
कुल 1,23,62,900 रुपये की गणना हो गई। गणना का कार्य मंदिर राजस्व विभाग भानपुरा पटवारी गण, ग्रामो के कोटवार परमानंद शर्मा, एवं मंदिर पुजारी घनश्याम नाथ, कवरनाथ, गोविंद योगी, मंदिर कर्मचारीयो, एवं बैंक कर्मचारियों दीपक व्यास, गोविंद प्रजापति द्वारा संपन्न किया गया।
इस प्रकार कुल दान पात्र की
गणना राशी को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा गरोठ सहायक प्रबंधक हेमंत मीणा को सुपर्द किया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर गणना कार्य की रिकार्डिंग सी.सी.टीवी. कैमरे के माध्यम से की गई।
गणना आज समाप्त हुई।