चित्तौड़गढ़। रेलवे स्टेशन पर स्थानीय सेवा केंद्र राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि हमारे जीवन में नशा शराब बीड़ी गुटखा अनेक प्रकार की रोगों को निमंत्रण देता है। जिससे हमारा शरीर ही नहीं बल्कि हमारा पूरा परिवार तहस-नहस हो जाता है। उन्होंने बताया कि हमें अपने जीवन को श्रेष्ठ कैसे बनाया जाए। उन्होंने बताया कि हमें अपने जीवन में स्वयं के बारे में सोचना है सुंदर विचार देने हैं कि मेरे जैसा श्रेष्ठ इस संसार में कोई नहीं है मुझे अपने आपसे बहुत प्यार है मेरे जिम्मेवारी से मुझे बहुत प्यार है मेरा शरीर बिल्कुल स्वस्थ है मेरा परिवार बहुत सुखी है ऐसे सुंदर विचार हम प्रातः अपने मन में करते हैं तो हमारा मन सुख फील करता है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय श्रावण मास में अधिक मास में हम अधिक से अधिक अपने मन में शुद्ध विचार श्रेष्ठ विचारों का निर्माण करें और तनाव मुक्त जीवन जो हम चाहते हैं वह हम सहज बना सके। वर्तमान समय हम सभी जानते हैं कि आज कहीं ना कहीं छोटी-छोटी बातों को लेकर हम डिप्रैस यह तनाव में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने मन को अपने विचारों से कैसे शुद्ध भरपूर रखें ताकि हम आने वाली समस्याओं का कठिनाइयों का सहज सामना कर सके।
बीके मधु बहन ने विद्यालय का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि हम राजयोग के द्वारा अपने मन को अपने विचारों को कैसे सशक्त करें और राजयोग के बहुत सुंदर टिप्स दिए। बैंक से रिटायर बीके बालकिशन भाई ने अपना ईश्वरीय अनुभव सुनाते हुए बताया कि कैसे परमात्मा की याद उनकी शक्ति उनकी दुआएं हमें सदैव आगे बढ़ाती रहती है हर समस्या में हर मुश्किल में सदा खुश रहने के तरीके सिखाती है। इसके पश्चात बीके अनीता बहन ने सभी को मेडिटेशन के द्वारा अभ्यास कराया। कैसे अपने मन को परमात्मा से जोड़कर हम अपने मन को रिचार्ज कर सकते हैं भरपूर कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित गजेंद्र कुमार केन, मुख्य लोको निरीक्षक नरेंद्र कुमार, लोको निरीक्षक एवं वरिष्ठ पैसेंजर लोको पायलट दिनेश शंकर रेलवे से रिटायर सुभाष पुरोहित सभी स्टाफ ने कार्यक्रम का भरपूर लाभ लिया।