BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 4:02 pm
KHABAR : संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा के दौरान अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, पढे़ मुकेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

खनियाधाना। संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा खनियांधाना पहुंची और नगर में यह यात्रा निकाली गई और अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा संत रविदास  के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर परिषद् अध्यक्ष छाया साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी रंजना दीदी ने बताया कि अभी पूरे प्रदेश में संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 5 रूट से होते हुए सागर पहुंचेगी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कटौती में गंगा के मूल वाक्य पर संत शिरोमणि ने सामाजिक भेदभाव मिटाने तथा समाज में सबको समानता का अधिकार देने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। मुख्यमंत्री द्वारा भी संत रविदास के उपदेशों व विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पांच समरसता यात्राएं शुरू की गई हैं। सागर में यात्रा के समागम पर प्रधानमंत्री 100 करोड की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि के स्मारक मंदिर की आधारशिला रखेंगे। यात्रा के माध्यम से समरसता का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश की 313 नदियों का जल भी एकत्र किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यात्रा के उद्देश्य एवं सामाजिक समरसता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचारों ने सर्वसमाज को सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया है। 


यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय नागरिकों ने समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया। बडी संख्या में उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के जयकारे भी लगाए। इस मौके पर संत रविदास की चरण पादुका, कलश और ध्वज सौंपा गया। संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE