BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 5:21 pm
KHABAR : अखिल भारतीय पोरवाल महासभा की बैठक संपन्न, आगामी गतिविधियों और रणनीति पर हुआ विचार विमर्श, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। आज अखिल भारतीय पोरवाल महासभा की बैठक नीमच के रोटरी डायमंड हॉल में संपन्न हुई। जिसमें पोरवाल समाज के पदाधिकारी और वरिष्ठजन सम्मिलित हुए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज को और अधिक उन्नति के पथ पर अग्रसित करने हेतु आगामी गतिविधियों और रणनीति पर विचार विमर्श किया। मुख्य रूप से उज्जैन में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन, पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में प्रस्तावित पोरवाल धाम, महासभा के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। खास तौर पर बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि समाज जनों को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य राजनीतिक दलों से प्रतिनिधित्व की पुरजोर मांग करनी चाहिए। बताते चलें कि नीमच मंदसौर जिले सहित पूरे मालवा में बड़ी संख्या में पोरवाल समाज की नुमाइंदगी है। कार्यक्रम का प्रारंभ आराध्य देव टोडरमल जी महाराज की छवि पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। बताते चलें कि आज की बैठक में राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिले से पोरवाल समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। 
इस अवसर पर मंदसौर से रामगोपाल गुप्ता, मुकेश काला, मांगीलाल सेठिया, सौरभ रतनावत, नाहरगढ़ से मुकेश गुप्ता, गरोठ से राजेश चौधरी, देवास से राजेंद्र संघवी, शामगढ़ से मुकेश दानगढ़, आलोट से कैलाश गुप्ता, नीमच से बंसीलाल धनोतिया, प्रकाश मंडवारिया, मुकेश पोरवाल आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE