सतवास। जन जन तक समरसता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर राज्य शासन द्वारा निकाली जा रही। सन्त शिरोमणि रविदास जी की समरसता यात्रा क्षेत्र के सतवास कांटाफोड़ लोहारदा पहुँची जहाँ नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली गई। इस मौके पर अनेकों स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतनाम सिंह बग्गा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा विधायक प्रतिनिधि अंकित जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगरवासी मौजूद रहे।