मन्दसौर। खानपुरा स्थित घुमतेश्वर महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मन्दिर में हो रही आरती रुकवाने को लेकर सैकड़ों कि संख्या में हिन्दू संगठन के लोग शहर कोतवाली थाना पहुंचे और थाना प्रभारी अमित सोनी को मामले से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।
खानपुरा स्थित घुमतेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे थे तभी उसी क्षैत्र का निवासी उमर नामक युवक ने मन्दिर पहुंचकर पण्डित जी को पूजा अर्चना करने से रोका गया और हिदायत दी गई कि पूजा अर्चना बन्द करे। मामले की खबर लगते ही हिन्दू संगठन के लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं और सभी एकत्र होकर शहर कोतवाली थाना पहुंचे और थाना परिसर में बैठकर भजन कीर्तन करने लगे और उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करी। सूचना लगते ही शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी थाने पहुंचे और हिन्दू संगठन के लोगों से बात चीत कर मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त युवक को फौरन हिरासत में लिया गया और मामले को शान्त कराया।
हिन्दू संगठन सदस्य ने कहा कि लगातार मंदसौर की फिजा को खराब करने के लिए कुछ असामाजिक तत्व ऐसी हरकतें करते आ रहे हैं कभी गायों के ऊपर एसिड डालते हैं। उमर नामक युवक ने मन्दिर में जाकर पंडित जी को पूजा अर्चना करने से रोक और धमकाया कि आज के बाद इस मोहल्ले में मेरे घर के पास मंदिर में आरती नहीं होनी चाहिए। जिसको लेकर पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है और हमारी भावनाओं को आहत करने का काम किया है। प्रशासन को आगाह किया कि ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हिन्दू संगठन उग्र प्रदर्शन करेगा।
थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि घुमतेशवर महादेव मंदिर में आरती करने को लेकर कुछ विवाद हुआ था उस सम्बंध में ज्ञापन आवेदन पत्र दिया गया है उस आवेदन पत्र को जांच में ले लिया गया है जो भी तथ्य सामने आएंगे विधिवत कार्यवाही की जाएगी।