मंदसौर। तिरंगा यात्रा को लेकर अखंड भारत तिरंगा यात्रा समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमे युवा वर्ग, मातृ शक्ति, बुजुर्ग, सभी वर्ग के लोग इस बैठक में शामिल हुए। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 14 अगस्त शाम को मन्दसौर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पूरे शहर में चौराहे चौराहे पर तिरंगा झंडा लगाकर सजाया जाएगा और यह यात्रा शहर के हर गली मोहल्ले से होकर निकाली जाएगी। तरह तरह की वेश भूषा पहनकर तिरंगा यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। उसी संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मन्दसौर शहर में देश भक्ति का माहौल बने और इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा शामिल होने और इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक सम्पन्न हुई।