BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 3:42 pm
KHABAR : रेलवे स्टेशनों का होगा पूर्ण विकास, 73 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे निर्माण कार्य, कटनी, मुड़वारा और साउथ स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम के आयोजन दौरान विधायक संजय पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे विकास की कल्पना को हम साकार होते देख रहे है। रेलवे स्टेशन इसका उदाहरण है जहां हर बड़े छोटे लोग पहुंचते हैं। जिन्हें सुविधाओं की दरकार रहती है।


आज मध्यप्रदेश में रानी कमलापति स्टेशन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रेल स्टेशन है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पांडे ने कहा कि महज कुछ वर्षों में देश के अनेक रेलवे स्टेशनों में जो सुविधा हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे सांसद वीडी शर्मा और केन्द्र की भाजपा सरकार ने दी वह अनुकरणीय है।


देश मे रेल सेवा ऐसी सुविधाजनक भी हो सकती है यह किसी ने सोचा भी नहीं था। आज यह सपना सच होते दिख रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना से स्टेशनों की कायाकल्प की नई राह खुलेगी। इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन विकास योजना से कटनी के तीनों स्टेशन में विश्व स्तरीय सुविधा और इसे सुंदर रूप में देखने का हमें सौभाग्य प्राप्त होगा। कटनी में बीते 9 साल में ही जिस तेज गति से स्टेशनों का कायाकल्प हुआ वह अद्वितीय उदाहरण है।


कटनी के तीनों मेन स्टेशन, साउथ और मुड़वारा के पुनर्विकास योजना में शामिल है। करीब 73 करोड़ की लागत से होने वाले इन कार्यों से जल्द ही कटनी के स्टेशन का पूर्ण विकास शुरू होगा। साथ ही आने वाले दिनों में कटनी में रेल सुविधाओं में इजाफा होगा।


रेलवे स्टेशन पुर्नविकास कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर सोनी, महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE