BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 4:04 pm
KHABAR : महिलाओं ने निकाला मशाल जुलूस, बिजली, पानी व सफाई की समस्याओं को लेकर वार्ड 6 के लोगों ने जताया आक्रोश, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। सबलगढ़ वार्ड 6 की महिलाओं ने बिजली पानी सफाई की समस्याओं को लेकर नगर एवं प्रदेश सरकार के विरोध में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। नगर में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद भी नागरिकों को बुनियादी व वह मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जनता को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, जबकि परिषद के कार्यकाल को एक वर्ष का समय गुजर चुका है।


नगर में बिजली बिल 2000 से 3000 रुपए महीने आ रहा है। पार्षद रचना अशरफ खान के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। रविवार को शाम 7रू30 बजे अदालत चौराहे से एक मसाल जलूस प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग से निकलकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल पंप पहुंचा। इसमें नगर की महिलाओं ने नगर एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सफाई व पीने के पानी की मांग की गई।


लोगों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ को जनता की कोई फिक्र नहीं है। जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। विद्युत मंडल गलियों में खम्बे नहीं लगाए हैं, फिर भी बिजली के बिल 2000 से 3000 रुपए आ रहे हैं। जबकि गरीब व दिहाड़ी मजदूर निवास करते हैं। नगर एवं प्रदेश सरकार का कोई नहीं है। इस दौरान रचना अशरफ खान पार्षद, सतेंद्र जाटव, जगदीश बंसल, अभिषेक पचौरी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE