चित्तौड़गढ़। स्थानीय आईपीएस मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आगामी 27 सितंबर को महान फिल्म पार्श्वगायक स्व महेंद्र कपूर की पुण्य तिथि पर सभी महान गायको के गीतों से सजी एक शाम का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में होगा।
जानकारी देते हुए संस्थान के मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान कार्यालय पर आईपीएस संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व में कार्यक्रम के सन्दर्भ में विचार विमर्श हेतु संरक्षक कमेटी एवं कलाकारों की एक संयुक्त बैठक का आयोजित की गई। जिसमें सर्व सहमती से आगामी 27 सितंबर को महान फिल्म पार्श्वगायक स्व महेंद्र कपूर की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में रखना निश्चित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को आमंत्रित करने का विचार किया गया।
बैठक के पश्चात सभी आईपीएस संरक्षक एवं कलाकारगण राज्यमंत्री जाड़ावत के आवास पर पहुंचे एवं आईपीएस ग्रुप की और से उनका उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया एवं उन्हें उक्त दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
बैठक में आईपीएस संस्थापक विजय मलकानी, संरक्षक डॉ योगेश चन्द्र व्यास, कवि अब्दुल जब्बार, जगदीश दशोरा, फुलवन्त सिंह सलूजा, कैलाश चन्द्र लोठ व कलाकारों में संदीप सेठिया, भारती गहलोत, परवींदर कौर, संजय कोदली, कल्पना गहलोत, निशा, भगवती लाल, बालेश गौड़, अफजल खान इत्यादि उपस्थित रहे। बाद में सर्व सहमती से कार्यक्रम आयोजन को लेकर 5 सदस्य आयोजक कमेटी भी गठित की गई, जिसमें संस्थापक विजय मलकानी, डॉ योगेश चन्द्र व्यास, फुलवन्त सिंह सलूजा, संदीप सेठिया, भारती गहलोत को शामिल किया गया।