BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 7:10 pm
NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर पारम्परिक गोराबादल स्टेडियम से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, सांस्कृतिक के साथ सम्मान समारोह का होगा आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राणा पूंजा भील समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में विश्व आदिवासी 09 अगस्त, 2023 को धूमधाम से मनाया जाएगा। तहसील अध्यक्ष बाबूलाल भड़किया ने बताया कि बुधवार को प्रातः 10 बजे से गोराबादल स्टेडियम से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पारम्परिक वाद्य यंत्र, थाली, मांदल, मशक बाजे बजाते हुए पारम्परिक वेशभूषा में नाचते-गाते, नारे लगाते समाज के लोग चलेंगे। यह शोभायात्रा गोल प्याऊ, सुभाष चौक, पुरानी पुलिया, कलेक्ट्री चौराहा होते हुए इंदिरा प्रियदर्शनी आडिटोरिम में सम्पन्न होगी जहां समाज की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के साथ ही महासभा का आयोजन होगा। आयोजन के लिए सभी तहसीलों से समाजजन रैली के रूप में आएंगे। समिति के जमनालाल भील आमोलिया, गोपाल भील आकोड़िया, खेमराज भटकोटड़ी, शंकरलाल ओछड़ी, रमेशचन्द्र जीतियास, शम्भूलाल सेगवा, कमलेश एराल, भगवतीलाल होड़ा, नारायणलाल नगावली, बगदीराम बोदियाना के द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE