झाबुआ। जिला पत्रकार संघ की कोर कमेटी सदस्यों की एक बैठक थांदला स्थित महाराजा होटल पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर आपसी चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस से 14 सितंबर हिंदी दिवस पर शिक्षक और हिंदी सेवी सम्मान समारोह पूरे अंचल में मनाया जाएगा। इस हेतु जिला पत्रकार संघ की सभी इकाइयां स्थानीय स्तर पर शिक्षण संस्थाओं में सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। इस हेतु जिला पत्रकार संघ की सभी इकाइयां अपने क्षेत्र के श्रेष्ठ एवं हिंदी सेवी शिक्षकों के नाम चयनित कर जिला पत्रकार संघ को 15 अगस्त तक प्रेषित करेंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिला पत्रकार संघ आगामी दिनों में संगठन का सदस्यता अभियान चलाएगा जिसमें उच्चतम मापदंडों पर आधारित पत्रकारिता करने वाले तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनी कलम से सीचने वाले पत्रकारों को जोड़ा जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला पत्रकार संघ के सदस्यों के प्रीमियम किस्म के पहचान पत्र बनाए जाएंगे।
बैठक में जिला पत्रकार संघ के संरक्षक मनोज चतुर्वेदी, संजय भटेवरा, हरिशंकर पवार, जिला अध्यक्ष राजेश सोनी, महासचिव अक्षय भट्ट, मनोज जानी, उपाध्यक्षगण डॉ अनिल श्रीवास्तव, सत्यनारायणसिंह गौड़, मोहन संघवी, पेटलावद तहसील अध्यक्ष निर्मल व्यास, थांदला तहसील अध्यक्ष मनीष अहिरवार, मेघनगर तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सोनगरा, शैलेंद्रसिंह राठौर, मुकेश चौहान, सुनील सोलंकी, मुकेश भट्ट, शाहिद खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक के अंत में जिले के वरिष्ठ पत्रकार नोमान खान के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।