मनासा। मनासा सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का मनासा में समस्त गुर्जर समाज की और से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के साथ ही गुर्जर समाज की और से आवेदन प्रस्तुत किया कि जिसमे देवनारायण जन्मोंउत्स्व के दिन (भादवि छट) को शासकीय अवकाश घोषित करने व मनासा नगर में मन्दसौर नाके पर गुर्जर प्रतिहार सम्राट राजा मिहीर भोज की मूर्ति स्थापना करनी है। मन्दसौर नाके पर सावन पेट्रोल पंप के सामने खाली पड़ी भूमि पर समाज की मांग पर मुर्ति स्थापना हेतु जगह आवंटित की जाकर मुर्ति स्थापना करवाई जाए। गुर्जर समाज की और से सरकार से यह मांग की है कि भादवि छट के शुभ अवसर पर पुरे मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।