मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनिया माली में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से माली समाज धर्मशाला में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में पार्थिव शिवलिंग पूजन, गणेश, शंकर पार्वती विवाह आदि कई वृतांत मनोरम झांकी के द्वारा बताए गए। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चल रही शिवमहापुराण कथा का वाचन केदार जी महाराज के मुखारविंद से किया गया। आयोजन में नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता पहुंचे और आयोजन का लाभ लिया। 7 दिवसीय शिवमहापुराण कथा आयोजन का हवन अभिषेक व महाआरती के साथ आयोजन का समापन हुआ।
मुकेश माली ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को दोपहर 2 दो बजे शिव महापुराण कथा आयोजन के दौरान रुद्राक्ष वितरण भी किए गए।