मनासा। महागढ़ गांव के बिजली ऑफिस में स्थित बिलेश्वर महादेव की दूसरी शाही सवारी निकली। शाही सवारी बिलेश्वर महादेव से डीजे ढोल के साथ में प्रारंभ हुई। वहीं बग्गी पर भोलेनाथ और पार्वती की मनोरम झांकी सजाई गई। डीजे ढोल पर गांव की बालिका और बच्चों ने बड़े धूमधाम से शाही सवारी का आनंद लिया। शाही सवारी गांव के सभी मंदिरों से होती हुई गांव के मुख्य मार्गो से बिलेश्वर महादेव पर संपन्न हुई।