मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव सुंडी के मुख्य रास्तों में कीचड़ जमा होने से लोगों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों सहित स्कूल जाने वाले बच्चों को इन रास्तों से निकलना कठिन हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार पंचायत व प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है। इससे ग्रामीणों में पंचायत व प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्तों में कीचड़ होने से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी काफी लंबे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने गांव के रास्तों को सही कराने की मांग की है। पप्पू सिंह, इंदर सिंह और अमर सिंह ने बताया कि हमें अभी तक शासन की कोई भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है।