गुना। सावन माह के चलते सोमवार को बूढ़े बालाजी स्थित मध्य प्रदेश के एकमात्र कृष्ण सुदामा मंदिर सुदामा कॉलोनी में श्री नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन कर पाल की सवारी का आयोजन किया गया श्री महादेव जी की पालकी को सुदामा कॉलोनी से होते हुए जोगी मोहल्ला के शिव मंदिर पर समापन किया गया। भगवान श्री महाकाल की पालकी का जगह जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया एवं पूजन अर्चन कर भगवान से सुख शांति की प्रार्थना की आपको बता दें कि मध्य प्रदेश मैं भगवान श्री कृष्ण सुदामा का एकमात्र मंदिर गुना जिले के बूढ़े बालाजी स्थित सुदामा कॉलोनी में है। यहां आज सोमवार को मंदिर समिति द्वारा पालकी का आयोजन किया गया समिति के सदस्यों ने बताया की ईश्वर की कृपा से प्रतिवर्ष इसी प्रकार भगवान भोलेनाथ की सवारी निकालने का आयोजन किया जाएगा।