BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 3:20 pm
KHABAR : बाबा बर्फानी की शिवलिंग झांकी, वीर हनुमान संग वानर सेना, शिव प्रभु संग अघोरी बाबा व महाराष्ट्रीयन नगाड़े रहे आकर्षण का केंद्र, नगर भ्रमण पर निकले बाबा भंवरनाथ महाराज, पढे़ खबर 

Share On:-

भौरासा। सावन माह में अधिक माह के अंतर्गत भगवान श्री भंवरनाथ महाराज नगर में दर्शन देने पांचवें सोमवार को आकर्षक श्रृंगार से सुसज्जित पालकी मे सवार होकर  नगरवासियो का हाल जानने निकले बाबा भवरनाथ महाराज की पालकी को गुलाब के फूलों से सजाया गया। जिसे युवाओं द्वारा पंडितों की वेशभूषा पहनकर पालकी को उठाया गया अध्याय ग्रुप के सदस्यों द्वारा आगे आगे लोगों को माथे पर चंदन लगाया जा रहा था। जिसे लोग आगे बढ़कर अपने सिर पर चंदन लगवा रहे थे बाबा भवरनाथ जी की सवारी के आगे लोगो ने पुष्प वर्षा कर के नगर की रोडो को फुलो से पाट दिया। नगर में विभिन्न जगह सवारी का स्वागत किया गया सावन माह के पांचवें सोमवार को बड़ा हनुमान चौक के अध्याय ग्रुप के तत्वाधान में विशाल शाही सवारी निकाली गई जिसमें आकर्षण का केंद्र बाबा बर्फानी की शिवलिंग झांकी, वीर हनुमान संग वानर सेना, शिव प्रभु संग अघोरी बाबा, महाराष्ट्रीयन नगाड़े एवं विशेष बाबा भंवरनाथ महाराज की भस्म आरती जो की स्थानीय बड़ा हनुमान चौक में उतारी गई वही सवारी में शाही पालकी, नासिक के ढोल  इंदौर से कई तरह के अखाड़े मौजूद थे व ढोल- ताशे, शिव तांडव जो नगर वासियो के लिये आकर्षण का केंद्र बनी इन आकर्षक चीजो से लोग मंत्रमुग्ध हो गये, सवारी भंवरनाथ मंदिर प्रांगण से शाम 5रू00 बजे से प्रारंभ हुई जो विभिन्न मांगों से होते हुए भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर पहुंची यहां पर पूजन आरती कर बड़े हनुमान चोक पहुची। जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, पटेल जसवंत सिंह राजपूत, संदीप चावड़ा सहित पार्षदगणों द्वारा स्वागत किया गया वही सवारी का पूरे नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। वही छोटा हनुमान चौक बस स्टैंड पर भी स्वागत किया गया। इसके पश्चात बाबा भवर नाथ मंदिर प्रांगण पहुंची जहां पर भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण कर सवारी का समापन हुआ वही समिति सदस्यों द्वारा सवारी में पधारे सभी लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE