BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 3:55 pm
BIG NEWS : शिव महापुराण कथा का आयोजन, मिट्टी के शिवलिंग बनाकर किया अभिषेक, कार्यक्रम के चौथे दिन निकली शिवजी की बारात, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर    

Share On:-

नीमच। सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन शीतला माता मंदिर गरबा पांडाल 36 ए नीमच में किया जा रहा है। कथा के दौरान पंडित नरेंद्र जी शास्त्री द्वारा गौ माता की सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के बारे में बताया गया। पंडित जी द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी करवाया। सभी महिलाओं ने मिट्टी के शिवलिंग बनाएं। पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चार कर अभिषेक किया गया। चौथे दिन कॉलोनीवासियों द्वारा शिवजी की बारात निकाली गई। जो कि शीतला माता मंदिर गरबा पंडाल से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। यहां पर महिलाओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद भोलेनाथ को वापस गरबा पंडाल लाया गया। जहां माता पार्वती को हल्दी कुमकुम लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। शिव पार्वती और विष्णु लक्ष्मी जी का स्वागत और अभिनंदन फूलों की वर्षा के द्वारा किया गया। सुंदर भजन के साथ में शिव पार्वती और विष्णु लक्ष्मी जी का विवाह कराया गया। 
इस अवसर पर मौजूद महिलाओं ने शिव पार्वती और विष्णु लक्ष्मी जी की आरती उतारी और भजनों का आनंद भी लिया। पार्वती मैया का कन्यादान किया गया। शिव के रूप में चंद्रकांता मेहरा, पार्वती के रूप में किरण शर्मा, विष्णु के रूप में  नैना और लक्ष्मी जी के रूप में  निर्मला भाटी ने भूमिका निभाई। 
इस अवसर पर नव दुर्गा महिला मंडल की सदस्य राजकुमारी राठौर, प्रत्याशा दुबे, आशा शक्तावत, सीता देवी कनिक, इंदिरा पांडे, उमा चांदनी, राखी शर्मा, सोनू, शांति राठौर, कंचन, संतोष राणावत आदि महिलाएं मौजूद थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE