नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर स्थित व्यवसायिक भूखण्ड, पुराना हाट मैदान, ब्लॉक बी की दुकानों व मूलचंद मार्ग स्थित दुकानों सहित अन्य भूखण्डों व दुकानों का आवंटन पूर्व में उच्चतम ऑफर के माध्यम से करने की प्रक्रिया की गई थी। भूखण्ड व दुकानों के जिन उच्चतम् ऑफरकर्ताओं ने अभी तक प्रिमियम राशि नगरपालिका कार्यालय में जमा नहीं कराई है। ऐसे उच्चतम् ऑफरकर्ता जिनकी प्रिमियम बकाया है वे 7 दिवस में दिनांक 17 अगस्त तक बकाया प्रिमियम जमा करवा दे अन्यथा 17 अगस्त बाद उनका आवंटन निरस्त कर जमा राशि राजसात करने की कार्यवाही की जावेगी तथा बकायादारों की दुकानें व भूखण्ड को नये सीरे से आवंटन करने ऑफर निविदा आमंत्रित की जावेगी।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने भूखण्ड, दुकानों के बकाया प्रिमियम वाले उच्चतम् ऑफरकर्ता से निर्धारित दिनांक के पूर्व बकाया प्रिमियम राशि जमा करवाकर आवंटन निरस्ती की कार्यवाही से बचने का अनुरोध किया है।