भोरासा। जहां देश व प्रदेश सरकार गरीबों तक राशन पहुंचाने के लिए दिन प्रतिदिन नई-नई योजनाएं चला रही है। वही लोगों तक फ्री राशन पहुंचाया जा रहा है लेकिन सेल्समेनो की हठधर्मिता व समय पर सही सामान नहीं देना एवं उपभोक्ता से दुर्व्यवहार करना या फिर सामान कम देना जैसे कई मामले सामने आते हैं लेकिन आज भोरासा नगर की वार्ड क्रमांक एक में स्थित सरकारी उचित मूल्य की दुकान पर आज अचानक से नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, नगर परिषद सीएमओ सविता सोनी, पार्षद सचिन यादव, सुरेश मालवीय सरकारी उचित मूल्य की दुकान पर जा धमके और वहां बिक रहा समान का जायजा लिया तो वहां पर बदबू ही बदबू आ रही थी जब स्टॉक रूम में जाकर देखा तो नीचे फर्श पर पड़ा चावल गेहूं के कट्टे पानी में भीगे पड़े हुए थे वही चूहे की गंदगी व अन्य अटाला उसमें मिला हुआ था। जिसे ग्राहक लेने में आनाकानी कर रहे थे जिसे देख अध्यक्ष जोशी ने नायब तहसीलदार दीपिका परमार से दूरभाष पर चर्चा की तो परमार मैडम भी कुछ ही देर में आ पहुंची इनके साथ पटवारी सत्यदेव सिंह रावत भी पहुंचे मौके पर तो वहां पर गड़बड़ देख पटवारी रावत द्वारा पंचनामा बनाया गया वही नायब तहसीलदार मैडम ने कहा कि हमें यहां की शिकायत मिली थी और हम यहां मौके पर पहुंचे हैं हमने यहां पाया कि यहां जो सामग्री वितरित की जा रही है वह गुणवत्ता पूर्वक नहीं है वही हमारे द्वारा इस दुकान का पंचनामा बनाया गया है व इस पंचनामे को खाद्य विभाग को भेजेंगे वह जो भी कार्रवाई होगी उसके बाद ही होगी।