BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में होगा.. <<     KHABAR : जीरन में योग दिवस पर हुआ सामूहिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 12:14 pm
KHABAR : मैं रक्‍तदान करूंगा, आप भी अवश्‍य करें के संदेश के साथ निकली विशाल रक्‍तदान जागरूकता रैली, विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मैं रक्‍तदान करूंगा आप भी अवश्‍य करें। इस संदेश को लेकर रक्‍तदान शहीदों के नाम महाअभियान के तहत नीमच शहर में गुरूवार को विशाल जागरूकता रैली आयोजित की गई। प्रायवेट बस स्‍टेण्‍ड नीमच से प्रारंभ हुई, इस रैली में विधायक दिलीप सिह परिहार, कलेक्‍टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा एवं पार्षदगणों, मोहनसिह राणावत, हेमंत हरितसहित विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, गणमान्‍य नागरिकों, पुलिस अधिकारी और जवानों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लेकर शहरवासियों को रक्‍तदान करने के लिए प्रेरित किया।

यह रक्‍तदान जागरूकता रैली विधायक दिलीप सिह परिहार, कलेक्‍टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तोलानीके नेतृत्‍व में प्रायवेट बस स्‍टेण्‍ड  से प्रारंभ होकर मुलचंद मार्ग, भोजु चौराहा, नयाबाजार, घंटाघर, जाजु बिल्डिंग होते हुए दशहरा मैदान पर जाकर रक्‍तदान करने के संकल्‍प के साथ रैली का समापन हुआ। रैली के माध्‍यम से रक्‍तदान शहीदों के नाम का संदेश देते हुए नागरिकों को 12 अगस्‍त को आयोजित रक्‍तदान शिविरों में उत्‍साहपूर्वक रक्‍तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर सहायक कलेक्‍टर सृजन वर्मा, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजनासहित जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक, रेडक्रास के सदस्‍य एवं बडी संख्‍या में आम नागरिकों ने रैली में शामिल होकर रक्‍तदान शहीदों के नाम महाअभियान में बढचढ कर हिस्‍सा लेने का संदेश दिया।  

रैली के समापन अवसर पर दशहरा मैदान पर रेडक्रास व्‍दारा स्‍थापित सेल्‍फी पाइंट पर कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एसपी अ‍मित कुमार तोलानी ने सेल्‍फी लेकर रक्‍तदान महाअभियान के तहत रक्‍तदान करने का संदेश दिया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE