BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में होगा.. <<     KHABAR : जीरन में योग दिवस पर हुआ सामूहिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 1:55 pm
KHABAR : अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान प्रधान आरक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में ICU में भर्ती, पढ़े खबर

Share On:-

कटनी। जिले में एक बार फिर एक पुलिसकर्मी ने जहरीली दवाओं का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिसकर्मी का नाम अरविंद मरावी बताया जा रहा है, जो कि प्रधान आरक्षक के पद पर पुलिस लाइन में पदस्थ था, लेकिन उसकी ड्यूटी लंबे वक्त से एडिशनल एसपी मनोज केडिया के बंगले पर लगाई जा रही थी, जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। पुलिसकर्मी ने उसकी ड्यूटी एएसपी के बंगले से हटाने की कई बार मांग की, लेकिन बार-बार बोलने के बादभी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे नाराज होकर बैच नंबर 34 के प्रधान आरक्षक अरविंद मरावी ने सुसाइड नोट लिखकर जहरीली गोलियों का सेवन करते हुए आत्महत्या की कोशिश की।

 

हालांकि पीड़ित पुलिसकर्मी को समय रहते शहर के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, आत्महत्या करने से पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा हैं, जिसमें अरविंद मरावी अपनी आपबीती बताते हुए कहते नजर आ रहा है कि उसकी मौत की पूरी जवाबदारी एएसपी मनोज केडिया और रक्षित निरीक्षत संध्या मैडम की होगी। हालांकि पीड़ित पुलिसकर्मी के द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वरिष्ठ अधिकारी उसे किस तरह से प्रताड़ित किया करते थे। बता दें, कुछ वक्त पहले भी एक पुलिसकर्मी के द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच अभी पूरी भी नही हुई कि फिर एक नया मामला सामने आ गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE