BREAKING NEWS
KHABAR : लिधौरा मारपीट मामले में ओबीसी महासभा का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पीयूष शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया पत्रकार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अकीदत के साथ मना हज़रत सैय्यद मोहम्मद.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, मनासा से.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में योग का महाकुंभ, हजारों लोगों.. <<     KHABAR : जावरा में योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का.. <<     KHABAR : मनासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में होगा.. <<     KHABAR : जीरन में योग दिवस पर हुआ सामूहिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 3:32 pm
KHABAR : 'सिर तन से जुदा' का नारा लगाने वालों पर लगेगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी संभल जाएं, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस ने बुधवार देर रात 'सिर तन से जुदा' नारे लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वीडियो और फोटोग्राफ्स के जरिये आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। अब उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्यवाही होगी। 

 

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  को कहा कि इस मामले में कहा कि 'यह राजस्थान नहीं है, न ही यहां कांग्रेस की सरकार है। यह मध्य प्रदेश है। ऐसे आतंकी नारे लगाने वाशुक्रवारले लोगों को 24 घंटे में पता चल जाएगा। संभल जाएं, वरना क्या-क्या जुदा हो जाएगा, उन्हें समझ नहीं आएगा। एफआईआर हो चुकी है। अपराधी चिह्नित हो चुके हैं। जिन पर और अपराध हैं, उन पर एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।'


दरअसल, मामला रतलाम का है। एक युवती ने नौ अगस्त को इंटरनेट पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसकी खबर फैलने से मुस्लिम समाज के लोग नाराज हो गए। बुधवार को आक्रोशित लोग पोस्ट करने वाली युवती को गिरफ्तार करने की मांग के साथ हाट रोड़ स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पर युवती को गिरफ्तार करने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने सिर तन से जुदा के नारे लगाए। पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली युवती को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है। हालांकि, प्रदर्शन का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की। वीडियो और फोटोग्राफ्स के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा ने कहा था कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है। उन पर भी कार्रवाई होगी।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE