मुरैना। गांव चांचुल में जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गालियां 3 लोग हुए गंभीर रूप से घायल जानकारी के लिए आपको बता दें कि निरार थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले गांव चांचुल में चली दर्जनों गोलियां जिसके कारण चारों ओर चीख पुकार मच गई जिसमें दोनों पक्षों के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में पहले पक्ष में हरिओम गुर्जर के गर्दन में गोली लगी और दूसरे पक्ष में बीरबल गुर्जर 40 साल के कंधे में गोली लगी और बकीला गुर्जर के सिर में चोट आई है घटना की जानकारी मिलते ही जौरा डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को जौरा अस्पताल लाया गया जिसके बाद घायलों को इलाज के बाद जौरा अस्पताल से जिला अस्पताल मुरैना के लिए रैफर कर दिया गया वहीं परिजनों का ने कहा कि हमने लगता निरार थाना प्रभारी पीएस यादव को फोन लगाया लेकिन वह अब तक एक्शन में नहीं आए जिसके बाद जौरा पुलिस को फोन लगाया तो जौरा पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची जिसमें जौरा थाना प्रभारी के साथ दो लोग डायल 100 ड्राइवर बंटी धाकड़ और आरक्षक धीरसिंह जाट मौके पर पहुंचे जिसके बाद विवाद थोड़ा शांत हुआ और घायलों को जौरा अस्पताल आया गया वही परिजनों ने निरार थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि अगर निरार थाना प्रभारी हमारी बात को सुन लेते तो यह विवाद खड़ा नहीं होता और ना ही गोलियां चलती और ना ही कोई घायल होता निरार पुलिस की इस नाकामी के कारण ही या घटना घटी है।