खरगोन। जिले के उन थानाक्षेत्र के ग्राम इच्छापुर में शनिवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ऊंची लपटों में तब्दील हो गई जिससे आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करना पड़ी। आग तेजी से फैलने के कारण खरगोन से पहुंचे फायर फायटर ने आग पर काबू पाया। दुकान में जब तक आग बुझाई जाती, अंदर के सामान जल चुके थे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बनवारी वर्मा की दुकान में आगजनी की घटना हुई। सुबह बनवारी दुकान में मौजूद था, अचानक विधुत उपकरणों में फाल्ट हुआ और दुकान में आग फेल गई। आग से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।