डबरा। नगर परिषद पिछोर अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कालिंद्री सरोवर पर विविध कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। जिसमें शीला फालकम का लोकार्पण किया गया एवं देश के वीर शहीदों को वंदन किया कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा एवं स्कूल की छात्राओं ने पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया एवं झंडा वंदन कर राष्ट्रगान गाया आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश के तहत अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कलश यात्रा भी निकल गई आदि कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा, सीएमओ पीयूष श्रीवास्तव, पार्षद भगवान सिंह सेंगर, पार्षद कमलेश गुप्ता, मनोज शर्मा, हरि सिंह कुशवाह, अन्नू श्रीवास्तव आदि कर्मचारियों द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।