कटनी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी अमृत महोत्सव के 75 वे साल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सुंदर भारत माता की झांकी निकली गई। झांकी के पीछे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ तकरीबन 700 स्कूल के छात्रों द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा तिरंगा हाथो में लिए स्टेशन से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए। सुभाष चौक आजाद चौक पहुंची जहा लोगो ने तिरंगा यात्रा पर पुस्प बरसाकर यात्रा का स्वागत किया तत्पश्चात यह यात्रा फॉरेस्टर ग्राउंड पहुंची। जहा यात्रा का समापन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस के 75 वा वर्ष पूर्ण होने एवम आजादी का 75 वा वर्ष मानते हुए शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली।