गुना। शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा बीनागंज के प्राचार्य डॉ डीके गौतम के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके पूर्व प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदाता द्वारा स्थान परिवर्तन होने पर निर्धारित फार्म एवं अन्य जानकारी दी गई इसके पश्चात जागरूकता रैली शासकीय कन्या महाविद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा बीनागंज के संयुक्त रूप से बीनागंज नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें एनएसएस प्रभारी डॉ आर पी मीणा डॉक्टर संतोष साहू सभा खान डॉक्टर एचडी मीना खेल अधिकारी नवीन चौधरी कन्या महाविद्यालय के खेल अधिकारी दिवाकर पाल तथा समाजसेवी दिव्यांग कालूराम सेन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।