BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<     दतिया: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव,.. <<     दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 7:42 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, दूसरे चरण में अब तक 7 हजार 587 हितग्राहियों के पंजीयन, जिले की 407 ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे शिविर, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दूसरे चरण में नगरीय निकायों के 90 वार्डों सहित सभी जनपद पंचायतों के 407 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया है। योजना के द्वितीय चरण में अब तक 7 हजार 587 पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का पंजीयन किया गया है।


जिनमें जनपद पंचायत बड़वारा के 1269, जनपद पंचायत बहोरीबंद के 1482, जनपद पंचायत ढ़ीमरखेड़ा 1328, जनपद पंचायत कटनी के 846, जनपद पंचायत रीठी के 998, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के 1158, नगर निगम कटनी के 368, नगर परिषद बरही के 66, नगर परिषद कैमोर के 45, नगर परिषद विजयराघवगढ़ 27 हितग्राहियों के आवेदन पत्र शामिल है।

बतादें कि शासन के आदेशानुसार योजना के प्रावधानों में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार आवेदन के कैलेंडर वर्ष में 1 जनवरी 2023 की स्थिति में 21 वर्ष पूरी कर चुकी महिलाएं भी योजना की पात्र होंगी। महिलाओं की अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष से कम रखी गई है।


इसके अलावा जिन पात्र महिलाओं के परिवार के सदस्यों के नाम पंजीकृत चार पहिया वाहन में ट्रेक्टर ही शामिल हो, उन्हें भी पात्र माना जाएगा। दूसरे चरण कि पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक है। 21 अगस्त को अनंतिम सूची जारी की जाएगी। अनंतिम सूची पर 21 अगस्त से 25 अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी।


26 अगस्त से 29 अगस्त तक आपत्तियों का निराकरण कर 31 अगस्त को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। स्वीकृत पत्रों का वितरण 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक हितग्राहियों को होगा। योजना के तहत 10 सितम्बर को राशि खाते में भेजी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE