इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बदमाश पान मसाला कारोबारी जगदीश अदानी के स्कूटर की डिक्की से ढाई लाख रुपये चुरा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को ढूंढ रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना कर्बला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम के पास की है। सुदामा नगर निवासी 62 वर्षीय जगदीश अदानी ने रिपोर्ट लिखवाई है। अदानी का सियागंज में पान मसाले का व्यवसाय है। 9 अगस्त को रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर रवाना हुए थे। रुपयों से भरा बैग स्कूटर की डिक्की में रखा हुआ था। वे स्कूटर खड़ा कर आश्रम में गए। लौटे तो स्कूटर की डिक्की से रुपये गायब थे। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिले है। दो संदेही भागते हुए भी नजर आ रहे है।