BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<     दतिया: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव,.. <<     दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2023, 11:26 am
BIG REPORT : मारपीट कर जान से मारने वाले आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई सजा, अब आजीवन रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपीगण  (1) रमेश पिता सिद्वनाथ राठौर निवासी शीतला नगर कालोनी शुजालुपर सिटी, (2) इंदरसिंह पिता रामप्रसाद राठौर निवासी आमला मजूर को धारा 302 भादवि मे दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 2000-2000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । 
 जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि,  संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 02/08/2020 को फरियादी धर्मेन्द्र अपने काका के लडके इंदरसिं‍ह के साथ उसकी मोटर सायकिल से वह उसकी ससुराल शुजालपुर रमेश राठौर के यहां आया था। वह शुजालपुर से इंदर राठौर और रमेश राठौर के साथ मोटर सायकिल से शराब पीने के लिए मगरोला तरफ गया था, जहां नगरपा‍लिका का कचरा इकटठा था। उसी के पास खेत की मेड के किनारे बैठकर शराब पी थी। इंदर के ससुर रमेश ने उसे और शराब लेकर आने का बोला तो उसने शराब लाने से मना कर दिया। इसी बात पर इंदर ने उसे अश्लील गालीया दी और कहा की मेरे ससुर का कहना नही मानता है और इंदर ने उसे पकड लिया और बोला की मारो इसको, तो रमेश ने अपनी कमर मे से चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से फरियादी को बाये तरफ नाभि के नीचे साईड में चाकू घोप दिया फिर दूसरी तरफ भी चाकू घोप दिया तो वह गिर गया और उसे खून निकलने लगा। इंदर राठौर एवं रमेश राठौर दोनो मोटर सायकिल से भाग गए । फिर दूसरे दिन सुबह गांव के चौकीदार को किसी ने खबर कि तो वह फरियादी के पास आया और 108 से ईलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल लेकर आया। ईलाज के दौरान फरियादी की मृत्यु हो गई । 
फरियादी के द्वारा लिखाई गई देहाती नालसी के आधार पर प्रकरण दर्ज कर संपूर्ण अनुसंधान पश्चात आरोपीगण के विरूद्ध थाना शुजालपुर सिटी द्वारा अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी शुजालपुर  संजय मोरे ने तथा प्रकरण में बहस अति. लोक अभियोजक शुजालपुर  संगीता सोनी द्वारा की गई। अभिलेख पर आई साक्ष्य एवं अभियोजन के तर्काे से सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपीगण को दोषसिद्व किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE