BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<     दतिया: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव,.. <<     दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2023, 11:37 am
BIG NEWS : जावरा जेल में बंद मुख्य आरोपी गायरी और मंदसौर की खाकी, जब गिरोह के बदमाशों ने दिया क्षेत्र में इन बड़ी वारदातों को अंजाम तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी दबिश तो मिली ये बड़ी सफलता, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस ने शनिवार रात एक शातिर चोर गिरोह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह को वर्तमान में जावरा जेल में बंद मुख्य आरोपी अशोक गायरी निवासी नलखेड़ा जिला आगर संचालित करता है। ये अपने आसपास रहने वाले लोगों को अपने साथ किराए पर चोरी के लिए लाता था और वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें 5-10 हजार रूपए मेहनताना देकर बाकी चोरी किया माल खुद ले जाता था।

आरोपी चोरी का अधिकतर माल नागपुर निवासी अपनी महिला प्रेमिका के पास रख देता था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने चोर गैंग के दो किराए के आरोपी पीरू उर्फ प्रेमचंद पिता मोतीलाल गिरी गोस्वामी (50) निवासी आयोध्या बस्ती नलखेड़ा जिला आगर, ज्ञानसिंह पिता बद्रीलाल मेघवाल (25) निवासी भड़ाव थाना जीरापुर राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। जबकि गैंग का एक नामजद आरोपी ईश्वर पिता कंवरलाल गुर्जर निवासी कित्तुखेड़ी थाना कोतवाली मंदसौर फरार है।

सीएसपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 10 मई 2023 को अभिनंदन स्थित सूर्यांश परिसर में सुरेश पिता हीरालाल बोराना से और दो अन्य चोरी की वारदातें कबूली है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किया करीब 20 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी बरामद की है। वहीं, अन्य वारदात के बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के समय मुख्य आरोपी अशोक भी चोरी की वारदात में शामिल था। लेकिन बाद में उसे जावरा पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा। वर्तमान में ये जेल में बंद है।

कोतवाली टीआई राकेश मोदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं चोर गैंग के मुख्य सरगना अशोक पिता लालचंद गायरी निवासी धरोला रोड़ नलखेड़ा आगर को भी जल्द प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अशोक पर कई अपराध दर्ज है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE