BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<     दतिया: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव,.. <<     दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2023, 11:44 am
KHABAR : लाडली बहना योजना और ट्रैक्टर की छूट, जब आधार कार्ड एवं ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन में आई ये कठिनाई तो दिया हल करने का आश्वासन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिन परिवार के पास ट्रैक्टर हैं तथा ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन में उनका नाम तथा आधार कार्ड के नाम में मामूली अंतर आने की जो स्थिति बन रही हैं तथा उसके कारण से पंजीयन नहीं हो पा रहे हैं। इस मामले का संज्ञान मिलने पर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया द्वारा कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से चर्चा की गई। जिसमें यह सुधार किया जा रहा है कि आरटीओ ऑफिस में पृथक से एक काउंटर खोला जाएगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन पंजीयन में आधार कार्ड के अनुसार नाम का संशोधन कर दिया जाएगा।

विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ग्राम गरोडा के जवाहर लाल पाटीदार तथा ग्राम आक्या उमाहेडा के नंदकिशोर माली ने अवगत कराया कि आधार कार्ड एवं ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन में नाम में स्पेस के आधार पर लाडली बहना योजना में नाम दर्ज नहीं हो रहे हैं तथा पंजीयन में दिक्कत आ रही है।
उन्होंने बताया कि उदाहरण के तौर पर ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन पंजीयन आरसी में जवाहर लाल पाटीदार नाम है, लेकिन आधार कार्ड में जवाहर और लाल में शब्दों में दूरी है तो वह पंजीयन नहीं हो पा रहा है तथा आधार कार्ड में यदि जवाहर लिखा है और ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन में पूरा नाम जवाहरलाल पाटीदार लिखा है तो भी वह पंजीयन नहीं हो पा रहा है।

कलेक्टर यादव ने इस कठिनाई का हल करते हुए बताया कि आरटीओ कार्यालय मंदसौर में पृथक से एक काउंटर खोला जाएगा जिसमें आधार कार्ड के अनुसार ट्रैक्टर के आरसी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में सुधार कर लिया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE