BREAKING NEWS
रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<     गलवाड़ी में नाग पंचमी पर भव्य मेला, 9 लाख.. <<     KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन.. <<     KHABAR : सावन के तीसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी.. <<     BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2023, 5:18 pm
KHABAR : समूचा शहर रविवार को रमा भूतभावन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में, अतिप्राचीन मंदिर से निकली पालकी यात्रा, भ्रमण कर भक्तों को दिए दर्शन, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। समूचा शहर रविवार को भूतभावन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में रमा रहा। जैतापुर स्थित अतिप्राचीन मंदिर में स्थापित भगवान ऋणमुक्तेश्वर महादेव ने शिवडोले के रुप में जहां नगर भ्रमण पर निकले तो वही नूतन नगर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव की पालकी यात्रा निकाली गई। जुलवानिया रोड़ स्थित कुंदा तट पर स्थापित बडघाटेश्वर महादेव मंदिर से पूजन-अर्चन के बाद 84 शिवदर्शन यात्रा और दशोरा नागर समाजजनों द्वारा शहर से 18 किमी दूर तीर्थ नगरी ऊन तक हाटकेश्वर पद्यात्रा निकाली गई, इन धार्मिक आयोजनों से दिनभर शहरवासी शिवभक्ति में लीन नजर आए। यात्राओं के दौरान शिवभक्तों का उत्साह चरम पर रहा, हर- हर महादेव, भोले शंभू भोलेनाथ, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं जैसे औंकार मंत्र गूंजायमान होते रहे। इन धार्मिक यात्राओं में आस्था के साथ देशभक्ति भी नजर आई, युवाओं ने भगवा के साथ देश की आन. बान. शान का प्रतीक तिरंगा लहराकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। 
 

दोपहर करीब एक बजे ऋणमुक्तेश्वर महादेव की शाही सवारी शिवडोले के रुप में निकाली गई।  बाबा के शिवडोले में करीब 15 चलित झाकियां, जिसमें महांकाल तांडव, बाबा बर्फानी, श्रीराम दरबार, शिश के दानी बाबा श्री खाटू श्याम, शिव विवाह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE