BREAKING NEWS
BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<     गलवाड़ी में नाग पंचमी पर भव्य मेला, 9 लाख.. <<     KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन.. <<     KHABAR : सावन के तीसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी.. <<     BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 2:13 pm
KHABAR : देवास से हाटपीपल्या तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान, जगह-जगह यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा देवास से प्रारंभ होकर हाटपीपल्या पहुंची। इस यात्रा में एक हजार से अधिक चार पहिया वाहन शामिल हुए। यात्रा का रास्ते भर जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम को यात्रा का समापन हाटपीपल्या की कृषि उपज मंडी में सभा के रूप में हुआ, जहां पर भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों व योगाचार्य का शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। यात्रा प्रारंभ होने से पहले सयाजी द्वार पर स्वामी विवेकानंद एवं पूर्व विधायक स्व. तुकोजीराव पवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात यात्रा को देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही यात्रा संयोजक नरेंद्रसिंह राजपूत व रजतपालसिंह राजपूत का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, सभापति रवि जैन, महामंत्री मनीष सोलंकी सहित हाटपीपल्या विधानसभा से बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त उपस्थित थे। यात्रा सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर भोपाल चौराहा होते हुए हाटपीपल्या विधानसभा के पहले गांव राजौदा पहुंची, जहां पर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात बरखेड़ा, सिरोल्या, बरोठा, नेवरी, अरलावदा होते हुए हाटपीपल्या नगर पहुंची, यहां पर स्थानीय कृषि उपज मंडी में तिरंगा यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा में मंच पर क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, रायसिंह सेंधव, हाटपीपल्या नप अध्यक्ष अरुण राठौर, जयवर्धन जोशी, जयदीपसिंह उदावत, योगाचार्य राजेश बैरागी, तेजसिंह बघेल आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व स्वागत भाषण रजतपालसिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिपं अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने कहा कि तिरंगा यात्रा पिछले कई वर्षों से निकाली जा रही है। इस वर्ष हम उन सैनिकों का सम्मान करके अभिभूत है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बगैर देश की सीमा पर तैनात रहकर हमारी सुरक्षा की। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को साधुवाद देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी युवाओं को आगे आना चाहिए, तभी हमारे समाज व देश की तरक्की होगी। कार्यक्रम का संचालन बापूलाल धोसरिया ने किया एवं आभार दशरथ धाकड़ ने माना।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE