BREAKING NEWS
KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 1:57 pm
KHABAR : देश में पहली बार जनसंग्रह विधायक संजय पाठक ने जनता से मांगा जनआदेश, विजयराघवगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ही वोटिंग, जन आदेश नाम से होगी वोटिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जबकि वर्तमान विधायक चुनाव लड़ें या नहीं, यह फैसला जनता पर छोड़ दिया है। विजयराघवगढ़ विधानसभा में 21 से 25 अगस्त तक वोटिंग प्रक्रिया चलेगी। 25 अगस्त को ही वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटिंग का परिणाम तय करेगा कि विजयराघवगढ़ विधानसभा में प्रत्याशी कौन होगा विधायक संजय पाठक ने कहा वोटिंग के नतीजे तय करेंगे कि मैं चुनाव लडूंगा या नहीं। अगर 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम मिलते हैं तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। गांव-गांव कार्यकर्ता मतदान प्रक्रिया को पूरी कराएंगे। इस दौरान सोशल मीडिया और फेसबुक पर लाइव वोटिंग होगी।


विजयराघवगढ़ मेरा परिवार है। आपकी सेवा हमेशा से करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा। पद महत्वपूर्ण नहीं है। सेवाभाव जरूरी है। बाबूजी से हमने यही विरासत में पाया है। जनादेश मतदान पर्ची में अंकित है 


क्या आप संजय सत्येंद्र पाठक को प्रधान सेवक बनाना चाहते हैं हां और ना का विकल्प पर्ची में दिया गया है। वोटर अपनी पसंद पर निशान लगा सकेंगे। इसके बाद वोटर के नाखून पर स्याही लगा दी जाएगी। वोटिंग के दौरान सिर्फ एक बार ही वोट दिया जा सकेगा।श्री पाठक ने बताया पद महत्वपूर्ण नहीं है। पार्टी आलाकमान जिसको चाहे टिकट दे। मुझे स्वीकार है। जनता तय करेगी मेरे भाग्य का फैसला। इन्होंने कहा कि अगर आपको लगे कि मैंने कोई काम नहीं किया तो आप मना कर देना। विधानसभा के 186 गांव तीन नगर परिषद कुल मतदान केंद्र 286 हैंकार्यकर्ता जनादेश के लिए मतदान पेटियां लेकर रवाना हो गए हैं। गांव-गांव, बूथ स्तर पर  कार्यकर्ता जाएंगे। पांच दिन तक  मतदान होगा। इस मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE