नीमच। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण सीआरपीएफ ओएचटी क्षेत्र की जल प्रदाय व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसके चलते 23 जून को प्रस्तावित जल आपूर्ति अब 24 जून को की जाएगी।
नगर पालिका जल विभाग के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण जल शोधन एवं वितरण कार्य प्रभावित हुआ है। इसी वजह से आगामी जल प्रदाय कार्यक्रम भी एक दिन आगे बढ़ाया गया है।
विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से उपलब्ध जल का आवश्यकतानुसार एवं मितव्ययिता से उपयोग करने तथा विभाग का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही बताया गया है कि तकनीकी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। विभाग ने नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।