देवास। भोपाल रोड स्थित वार्ड क्रमांक 2 न्यू देवास के रहवासियों ने आज सोमवार को अपनी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं के चलते भोपाल रोड पर चक्का जाम कर दिया। रहवासियों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में कई समय से सड़क नाली अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं है जिसको लेकर हमने कई बार आवेदन भी दिए हैं लेकिन हमारी समस्याओं का हल नहीं हुआ जिसके चलते आज हमने यहां पर चक्का जाम किया है। रहवासियों का कहना था कि हमारे यहां रोड नहीं बना है जिससे आए दिन यहां पर दो पहिया वाहन चालक गिर जाते हैं बच्चों का निकलना मुश्किल होता है वह नाली निर्माण नहीं होने के चलते गंदा पानी घरों में घुस जाता है। वही नगर निगम इंजीनियर इंदू भारतीय मौके पर पहुंची थी जहां पर लोगों को उन्होंने समझाइश दी इसके बाद चक्का जाम हटा