BREAKING NEWS
KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 3:01 pm
KHABAR : जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर आज इंदौर में बैठक, 42 विधानसभा के पदाधिकारी होंगे शामिल, रूट व तारिख होगी तय, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर और विंध्य-बुंदेलखंड से भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। इंदौर संभाग में यह किस स्वरूप मे निकलेगी और इसका रूट का क्या रहेगा इसको लेकर आज इंदौर भाजपा कार्यालय पर बैठक है। इसमे इंदौर संभाग की सभी विधानसभा के पदाधिकारी शामिल होंगे। जन आशीर्वाद यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश के पांच इलाकों से निकलेगी जो 25 सितंबर को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जन सभा से समाप्त होगी।

 

बैठक में तय होगा यात्रा का रूटजन आशीर्वाद यात्रा के इंदौर संभाग के संयोजक शंकर लालवानी ने बताया कि आज शाम को इंदौर संभाग की बैठक बुलाई गई है। इसमें आशीर्वाद यात्रा का रूट और तारीख तय की जाएगी। यात्रा इंदौर में सितंबर के पहले सप्ताह में आएगी।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर संभाग में यात्रा का शुभारंभ खंडवा से होगा। जो खरगोन और धार होते हुए इंदौर आएगी। इसमें क्षेत्रवार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा के दौरान जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।

 

इंदौर संभाग की टोली में जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक शंकर लालवानी, सह-संयोजक जयपाल चावड़ा, सदस्य विजय शाह, तुलसी सिलावट, नागर सिंह चौहान, गुमान सिंह डामोर, रंजना बघेल, गोलू शुक्ला, टीनू जैन, अमरदीप मौर्य और मोहित वर्मा को बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE