BREAKING NEWS
KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<     KHABAR : बामनिया में मिर्च पिसाई केंद्रों पर.. <<     माउंट आबू में थमा नहीं योग का.. <<     खरगोन जिले के कसरावद का दिल दहला देने वाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     बड़वानी: मोहर्रम से पहले सेंधवा में प्रशासन.. <<     छतरपुर में मानसून से पहले बड़ी चेतावनी,गंदगी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग, किसानों.. <<     खरगोन के चिचलाय में भक्ति का महाकुंभ,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 3:55 pm
KHABAR : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता न करें, अच्छा काम नहीं करने वाली एजेंसियों को भी हटाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में रेलवे 462.79 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार के नेतृत्व में रेलमंत्री के समक्ष डिप्टी सीई कंस्ट्रक्शन आकाश यादव ने प्रजेंटेशन दिया।


रेलमंत्री ने डिप्टी सीई से कहा कि हेरिटेज लुक को बरकरार रखते हुए इसे पुनर्विकसित करें जिससे जिंदगी भर लोग याद रखें। रेल मंत्री ने केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड के अफसरों से कहा कि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करें, क्योंकि खराब काम करने पर कई एजेंसियों से काम वापस लिए जा रहे हैं।


रेलमंत्री ने प्रजेंटेशन के दौरान अफसरों से पूछा कि पहले यह बताएं कि 3 माह के दौरान कौन से काम पूरा करेंगे? इस पर महाप्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि ऑफिस बिल्डिंग व आगरा एंड में बन रहे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पहले पूरा होगा। ऑफिस बिल्डिंग बनने के बाद प्लेटफार्म नं.4 पर बनी डिप्टी सीई बिल्डिंग, चालक-परिचालक लॉबी, रिजर्वेशन कार्यालय को तोड़ा जाएगा। इस दौरान झांसी मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा मौजूद रहे। रेल मंत्री बीएसएनएल के संचार भवन भी गए।


रेलमंत्री ने हेरिटेज लुक वाली रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को देखकर मंत्री ने कहा कि खिड़कियां कितनी गंदी हैं। हेरिटेज लुक कैसे वापस लाएंगे। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर रखे नए स्टेशन के मॉडल को देखा। वहीं प्लेटफार्म 4 से 1 को जोड़ने वाले नए फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने रेलमंत्री से झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर तक चलाने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE