नयागांव। शासन की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नयागांव नगर की लाडली बहना योजना की लाभार्थी 23 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को लाडली बहना सेना को प्रशिक्षण दिया गया। जिससे महिलाओं की परिवार में भागीदारी को बढ़ावा देना सम्बंधित मुद्दे, बाल विवाह आदि पर ग्रामवासियो को जागरूक करना, समस्त बालिकाओं के शिक्षण तथा सतत स्कूली शिक्षा को सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य शिक्षा पोषण रोजगार सामाजिक सुरक्षा आदि के क्षेत्र में महिलाएं स्वयं की समान रूप से पहुंच बना सके।
इस अवसर पर नगरपरिषद उपाध्यक्ष हरीश धाकड़ सेक्टर पर्यवेक्षक रेखा जोहरिया पार्षद रोमा पांडे टीना विनोद धनगर भारती पवन बैरागी एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका लाडली बहना सेना प्रभारी सेना सहप्रभारी आदि उपस्थित रहे।