उज्जैन। तराना तहसील मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम ख़ाकरी सुल्तान के अंतर्गत मानपुरा राजपुत बस्ती के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं नेताओ के निष्क्रिय रवैये के चलते आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ये जुमला नही हकीकत बया करती गई तस्वीर ग्रामीणों की जुबानी है। जहाँ ख़ाकरी सुल्तान से मानपुरा राजपूत बस्ती में 250 लोगो की आबादी वाले गाँव में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क नही होने के कारण स्कूली बच्चों को कीचड़ एवं गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। साथ ही आजादी के 75 साल गुजरने के बावजूद नारकीय जीवन जीने को मजबूर है अधिक वर्षा होने पर जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। कितने विधायक आए और चले गए आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है एवं साथ ही सड़क नही होने से स्कूल मैजिक वाहन भी नही पहुँच पाता है स्कूली बच्चों को पैदल यात्रा कर ख़ाकरी सुल्तान तंक पहुचते है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं नेताओ को आवेदन निवेदन किया लेकिन धरातल पर आज दिनांक तंक हमारी समस्या का निराकरण नही किया गया। अभी वर्तमान कांग्रेस विधायक महेश परमार का कार्यकाल अश्वावशन देकर निकल गया साथ ही क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया को समस्या से अवगत करवाया लेकिन कोई हल नही निकला अब मानपुरा के सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर चुनाव बहिस्कार की चेतावनी दी है खैर अब देखना होगा भाजपा या कांग्रेस के प्रत्याशी ग्रामीणों की सुनवाई करते या नही देखने वाली बात होगी।