BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 1:10 pm
KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन रैली निकली, आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश, जय महेश के जयघोष से गूंजा शहर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। माहेश्वरी समाज के आराध्य भगवान महेश के प्राकट्य दिवस महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वावधान में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा मंगलवार सुबह भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। माहेश्वरी भवन से प्रारंभ हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए धर्म, संस्कृति, सामाजिक एकता एवं संगठन की शक्ति का संदेश देती हुई निकली।

रैली में समाज के युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में ष्जय महेशष् के जयघोष और भक्तिमय वातावरण ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। समाजजनों ने भगवा ध्वज और धार्मिक प्रतीकों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

महेश नवमी महोत्सव के तहत समाज द्वारा कई दिनों से विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 15 से 20 जून तक क्रिकेट प्रतियोगिता, 21 जून को खेल प्रतियोगिताएं तथा 22 जून को माहेश्वरी डांसिंग सुपरस्टार प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें समाज की प्रतिभाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

महेश नवमी के अवसर पर प्रातः 5 बजे श्रीराम मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात सुबह 8 बजे भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक एवं पूजन किया गया। वहीं सुबह 9.30 बजे विशाल वाहन रैली का आयोजन हुआ।

महोत्सव के अंतर्गत दोपहर 11 बजे प्रतिभागियों के लिए पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा शाम को भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी।

पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का विशेष माहौल देखने को मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE