गुना। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूक अभियान जारी है। इसी क्रम में आज मतदाता जागरूकता स्वीप प्लान अंतर्गत विकासखंड बमोरी के हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर कालोनी में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत बीईओ इन्द्रभान सिंह यादव और संकुल प्राचार्य विजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बमोरी के सभी हायर सेकंडरी स्कूलों में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विकास खंड समिति के सदस्य दामोदर धाकड़ और सोशल मीडिया कोर्डिनेटर संजू रघुवंशी ने बताया कि आज रामपुर कालोनी में प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशन में कक्षा 9 से 12 की छात्राओं ने मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक अतुल त्रिपाठी, दीपक व्यास का विशेष सहयोग रहा।
इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पगारा विकासखंड गुना में स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के द्वारा भाषण इत्यादि प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु की गई। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य स्टाफ एवं स्वीप प्लान के सहयोगी उपस्थित थे।