गुना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधि अंतर्गत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 01 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक प्रचार रथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में विधानसभा गुना अंतर्गत 193 गावं एवं कस्बों, विधानसभा बमोरी अंतर्गत 55, विधानसभा चांचौड़ा अंतर्गत 94 तथा विधानसभा राघौगढ़ अंतर्गत 76 इस प्रकार कुल 418 गांव एवं कस्बों में प्रचार रथ द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।