गुना। भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत जिले के पूर्व चयनित दिव्यांगजनों को निरूशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर के साथ-साथ नवीन दिव्यांगजनों का कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन हेतु विभिन्न तिथियों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
उप संचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि कलेक्टर तरूण राठी के निर्देशानुसार जनपद पंचायत चांचौड़ा/ नगर परिषद चांचौडा़/ कुंभराज क्षेत्र के लिए 24 अगस्त 2023 को कम्यूनिटी हाल चांचौडा़, जनपद पंचायत राघौगढ़/ नगरपालिका राघौगढ़/ मक्सूदनगढ़ क्षेत्र के लिए 26 अगस्त को मंगल भवन राघौगढ़, जनपद पंचायत बमोरी क्षेत्र के लिए 28 अगस्त को कार्यालय जनपद पंचायत बमोरी, जनपद पंचायत आरोन/ नगर परिषद आरोन क्षेत्र के लिए 01 सितंबर को कार्यालय जनपद पंचायत आरोन तथा जनपद पंचायत गुना/ नगर पालिका गुना क्षेत्र के लिए 03 सितंबर 2023 को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र केंट थाने के पीछे गुना में दिव्यांगजनों का कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शिविर प्रातरू 10 बजे से आयोजित किये जायेंगे। आयोजित शिविरों में पूर्व से चयनित दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं एलिम्को द्वारा प्रदाय की गयी उपकरण पर्ची सहित शिविर स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। नवीन दिव्यांगजनों का कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किये जाने हेतु न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र/ यूडीआइडी, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट फोटोसभी स्त्रोत से मासिक आय 22,500 प्रति माह से कम का आय प्रमाण पत्र/ बीपीएल सहित शिविरों में उपस्थित रहने निर्देशित किया गया है।